महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज जरूरतमंदों को देगा बिना ब्याज के ऋण
रायपुर
महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज की बैठक में तय किया गया कि समाज के जरूरतमंदों को बिना ब्याज के शिक्षा प्राप्त करने और व्यवसाय चलाने के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा, इसके लिए अलग से फंड बनाया जाएगा। इसके अलावा समाज के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर समाज के लोग ही मिलजुलकर अंतिम संस्कार कराने में योगदान देंगे।
महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज मे अध्यक्ष ध्रुव कुमार बांगरे ने बताया कि बैठक में सभी तरह के मराठी भाषी स्वर्णकारों को शामिल करने पर चर्चा की गई। इससे पहले समाज में सिर्फ झाड़े स्वर्णकारों को ही सदस्यता दी जाती थी। इससे अब एक फायदा होगा कि अनेक उप जातियों में बंटा समाज एक होगा। गुढि?ारी में समाज का नया भवन बनाया जाएगा, इसके लिए राजकुमार भजे ने तीन हजार वर्गफीट जमीन दान में दी है। शीघ्र ही भवन निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। बिना ब्याज ऋण देने की योजना के तहत हर घर से 100 रुपये हर महीना सहयोग राशि ली जाएगी। रायपुर समाज में करीब 750 परिवार रहते है, इस तरह हर महीने 75 हजार रुपये एकत्रित होंगे। कुछ ही महीनों में लाखों रुपये का फंड बन जाएगा। इसके बाद सबसे ज्यादा जरूरत मंद को बिना ब्याज के ऋण दिया जाएगा। यह ऋण प्रतिमाह किश्तों में लौटानी होगा।

पाठको की राय